फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven flights of Indigo and one of Spice Jet canceled

Varanasi News: इंडिगो की सात और स्पाइस जेट की एक उड़ान निरस्त

Thu, 28 Dec 2023 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Seven flights of Indigo and one of Spice Jet canceled
बाबतपुर। अब तक के सबसे घने कोहरे का असर हवाई यात्रियों पर बुधवार को ज्यादा पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक महानगरों को जाने वाली आठ उड़ानें निरस्त रहीं। दस उड़ानें दो से आठ घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। शारजाह से आने वाला विमान आठ घंटे की देरी से पहुंचा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने हंगामा भी किया। यात्रियों को परिजनों को पार्किंग एरिया में इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, निरस्त होने की सूचनाएं यात्रियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए विमानन कंपनियां भेज रही हैं।
विज्ञापन

अकासा एयरलाइंस का बंगलूरू का विमान लगभग 3 घंटे की देरी से पहुंचा। इंडिगो मुंबई का विमान तीन घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू का विमान आई एक्स 1622 दो घंटे, इंडिगो कोलकाता का विमान 6ई 822 दो घंटे, इंडिगो हैदराबाद का विमान 6ई 915 दो घंटे, एयर इंडिया का दिल्ली विमान एआई 406 लगभग पांच घंटे, इंडिगो दिल्ली का विमान 6ई 2361 लगभग चार घंटे, इंडिगो एयर का दिल्ली का विमान 6ई 2362 लगभग चार घंटे, स्पाइसजेट दिल्ली का विमान एसजी 2741 2 घंटे की देरी और एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान आई एक्स 184 अपने निर्धारित समय शाम के पांच बजे से आठ घंटे की देरी से रात 1.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से शहरों से उड़ान भरकर आने वाले इंडिगो के सात विमान और स्पाइसजेट एयरलाइंस दिल्ली-वाराणसी विमान सेवा निरस्त रहीं। लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, भुनेश्वर, दिल्ली से आने वाले विमान निरस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed