Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven Convicts Sentenced to Life Imprisonment Murder Case in ballia Bloody Clash Occurred Fine 1 Lakh

UP: हत्या मामले में सात दोषियों को आजीवन कारावास, छह साल पहले हुआ था खूनी संघर्ष; 1.51 लाख का जुर्माना लगाया

Sat, 16 May 2026 05:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 16 May 2026 05:38 AM IST
सार

Ballia News: बलिया के टंडवा गांव में 2020 में हुई सुरेंद्रनाथ पांडेय की हत्या और खूनी संघर्ष मामले में अदालत ने सात आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 1.51 लाख रुपये जुर्माना लगाया। वहीं, क्रॉस केस में दूसरे पक्ष के छह लोगों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई।

विज्ञापन
Seven Convicts Sentenced to Life Imprisonment Murder Case in ballia Bloody Clash Occurred Fine 1 Lakh
बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में वर्ष 2020 में हुई सुरेंद्रनाथ पांडेय की हत्या और खूनी संघर्ष के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने मामले के सात अभियुक्तों को हत्या और जानलेवा हमले का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अदालत ने अजय, आलोक, अभय, उदयपति, मनीष, अमित और सुभाष जायसवाल को दोषी मानते हुए उम्रकैद के साथ सामूहिक रूप से एक लाख 51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायालय ने कहा कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में सभी दोषियों को अतिरिक्त तीन-तीन वर्ष का कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


इसी घटना से जुड़े क्रॉस केस की सुनवाई करते हुए अदालत ने दूसरे पक्ष के छह अभियुक्तों संजय वर्मा, सत्येंद्र पांडे, अभिषेक पांडे, लक्ष्मण वर्मा, अमरजीत वर्मा और अभिषेक वर्मा को भी दोषी पाया। अदालत ने इन सभी को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कुल 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न देने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया

अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 30 अप्रैल 2020 की सुबह करीब सात बजे टंडवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी। वादी अभिषेक पांडे ने थाने में दर्ज तहरीर में बताया था कि वह अपने पिता सुरेंद्रनाथ पांडे और भाई सत्येंद्र के साथ मिर्चा और बैंगन के खेत से काम करके घर लौट रहे थे।

आरोप है कि जैसे ही वे पिंटू पांडे के खेत के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सुरेंद्रनाथ पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जबकि अन्य लोग भी घायल हुए थे। करीब छह वर्ष तक चली सुनवाई और गवाहों के बयान के बाद अदालत ने दोनों पक्षों के मामलों में दोष सिद्ध मानते हुए यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed