{"_id":"6a189ef190ca27e702022ccc","slug":"sevapuri-gave-the-bjp-its-fourth-district-president-in-two-decades-varanasi-news-c-20-noi1138-1409843-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो दशक में सेवापुरी ने भाजपा को दिया चौथा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो दशक में सेवापुरी ने भाजपा को दिया चौथा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
वाराणसी/राजातालाब। भाजपा को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र ने बृहस्पतिवार को चौथा जिलाध्यक्ष दिया है। इससे पहले भी यहां से करीब दो दशक में तीन जिलाध्यक्ष चुने जा चुके हैं। पहले सेवापुरी विधानसभा गंगापुर विधानसभा हुआ करती थी। तब यहां के त्रिवेणी नाथ पांडेय कई वर्षों तक पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। उनके बाद प्रतापपुर निवासी और गंगापुर के पूर्व विधायक बचनू राम पटेल ने भी पार्टी के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। इसके बाद अन्य क्षेत्रों से जिलाध्यक्ष बनाए गए, लेकिन फिर एक बार गौर, मिर्जामुराद निवासी आजाद सिंह गौतम ने भी जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभाया। अब सेवापुरी विधानसभा के मेहंदीगंज गांव निवासी राम सकल पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बधाई देने वालों में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी, सह-प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, गौरव राठी, नवीन कपूर, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम और सुरेश सिंह आदि शामिल रहे।