फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seva Yatris will perform Jalabhishek of Baba using Ganga water collected from Lalita Ghat

Varanasi News: ललिता घाट से गंगाजल लेकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे सेवा यात्री

Wed, 16 Sep 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Seva Yatris will perform Jalabhishek of Baba using Ganga water collected from Lalita Ghat
ललिता घाट से 51 सेवा यात्री (बाइकर्स) गंगा जल भरकर डमरू दल की गूंज और शंखनाद के बीच बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी ने बताया कि 17 सितंबर को कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद वीडी शर्मा काशी में और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी वडनगर में सेवा यात्रियों के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। रुद्राक्ष से निकलने के बाद सेवा यात्रियों का वाराणसी की सीमा तक लगभग दस स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। यात्रा को लेकर इन स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा का एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। काशी से वडनगर तक निकलने वाली बाइक यात्रा इसी अभियान का प्रमुख हिस्सा है। गंगा जल से भरे कलश, बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, डमरुओं की गूंज और शंखनाद के बीच शुरू होने वाली यह यात्रा काशी की धार्मिक आस्था को सेवा और संकल्प के संदेश से जोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed