{"_id":"6546938bc4da6d323a050d44","slug":"set-a-deadline-for-resolving-complaints-varanasi-news-c-20-vns1013-412172-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिकायतों के समाधान के लिए तय करें समयसीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिकायतों के समाधान के लिए तय करें समयसीमा
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने राजातालाब तहसील में लोगों की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद के अधिक मामलों को देख उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि जमीन से संबंधित मामलों का समाधान समयसीमा निर्धारित करें। साथ ही समाधान की गुणवत्ता का भी ध्यान दें। कोई मामले न समझ आए तो वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग लें। समाधान दिवस पर कुल 149 शिकायतें आई जिसमें से महज दो का ही समाधान हो पाया।
शिकायतकर्ता मिल्कीचक गंगापुर के छेदीलाल ने बिजली बिल में सुधार के लिए दौड़ने और अब तक कार्रवाई न हो पाने की शिकायत की। डीएम ने संबंधित अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र भेजने का निर्देश दिया तथा अधिशासी अभियंता हाइडिल को जांच कर समाधान कराने को कहा। कुंडरियां गांव निवासी रमेश सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच करा कर संबंधित जिम्मेदारी तय करने और समाधान कराने का निर्देश एसडीएम राजातालाब को दिया। ऐसे ही अन्य मामले का भी जल्द समाधान कराने को कहा।
काम में लापरवाही पर ब्लॉक मिशन मैनेजर का रोका वेतन
सीडीओ हिमांशु नागपाल ने शनिवार को चिरईगांव ब्लॉक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर का वेतन रोक दिया। क्षेत्र पंचायत के कार्यों की समीक्षा की जिसमें कमी मिलने पर अवर अभियंता को डांटा और जल्द से जल्द काम पूरा करने को कहा। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव ठीक करने और साफ सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।