फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Service work will continue for a month on the occasion of PM's birthday sarees distributed among women

युवा चेतना की मुहिम: पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक महीने तक होगी लोगों की सेवा, महिलाओं को बांटी साड़ियां

Tue, 19 Sep 2023 06:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 06:20 PM IST
सार

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने महिलाओं के बीच साड़ी वितरित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय के मसीहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता का सम्मान बढ़ा है। जी 20 के मेजबानी ने देश को विश्वगुरु के रूप में स्थापित किया है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है।

विज्ञापन
Service work will continue for a month on the occasion of PM's birthday sarees distributed among women
साड़ी वितरित करते युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी रवींद्रपुरी,लंका,सोनारपुरा,बीएचयू गेट,हरीशचन्द्र घाट,केदारघाट,भेलुपुर सहित विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक महीने तक चलने वाले युवा चेतना के द्वारा आयोजित सेवा कार्य के तहत साड़ी वितरण किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- चौकी प्रभारी ने फिल्मी अंदाज में ली रिश्वत: तकिये के नीचे रखवाए घूस के रुपये, फिर गिनती करते पकड़ा गया
विज्ञापन

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने महिलाओं के बीच साड़ी वितरित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय के मसीहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता का सम्मान बढ़ा है। जी 20 के मेजबानी ने देश को विश्वगुरु के रूप में स्थापित किया है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। रोहित कुमार सिंह ने कहा की महिला आरक्षण लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी को सशक्त करने हेतु अद्भुत कार्य किया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना देश को नई दिशा देगा और वंचित वर्ग को मजबूत करेगा। नरेंद्र मोदी एक ऐसे राजनेता हैं जिनका जन्मदिन दल से ऊपर उठकर पूरा देश मना रहा है। देश के सर्वांगीण विकास हेतु मोदी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का ऋणी है सभी। युवा चेतना के द्वारा आने वाले एक महीना तक पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप पांडेय आपा,राहुल शुक्ला,विकास पांडेय,प्रमोद सिंह,बाबु सहनी,राजेंद्र मौर्य,राजीव पासवान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed