फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outpost in-charge took bribe in filmy style: kept bribe money under the pillow, then was caught counting it.

चौकी प्रभारी ने फिल्मी अंदाज में ली रिश्वत: तकिये के नीचे रखवाए घूस के रुपये, फिर गिनती करते पकड़ा गया

Tue, 19 Sep 2023 05:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 05:08 PM IST
सार

गिरफ्तार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र के तिलौरी गांव का रहने वाला है। वर्ष 1996 बैच के सिपाही से दो वर्ष पहले ही प्रमोशन पाकर दरोगा बना है। बीते 21 अगस्त को ही राजातालाब चौकी प्रभारी बनाया गया था। तैनाती के 29 दिन ही हुए थे और घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Outpost in-charge took bribe in filmy style: kept bribe money under the pillow, then was caught counting it.
एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा हिरासत में लिए गए धर्मेंद्र शुक्ला चौकी इंचार्ज राजा तालाब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगदारी व मारपीट के मुकदमे में सुलह के बाद भी गिरफ्तारी का दबाव बनाने और धारा हटाने से इन्कार करके 20 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में राजातालाब चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी प्रभारी के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि प्रभारी ने पुलिस चौकी में बुलाकर घूस ली, जहां से एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। दरोगा को 29 दिन पहले ही चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी। हाल ही में घूसखोरी के आरोप में मड़ौली चौकी प्रभारी अजय यादव को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। जनवरी से अब तक 27 पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन

तकिया के नीचे रखवाए घूस के रुपये, फिर गिनती करते पकड़ा गया

राजातालाब थाना क्षेत्र के भीमचंडी निवासी धर्मेंद्र गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता और जय मोदनवाल के बीच जमीन का विवाद था। जय ने धर्मेंद्र गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता समेत पांच के खिलाफ छह जून को मारपीट समेत साठ हजार रुपये रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में समझौता हो गया। कचहरी में हुए समझौते की एक कॉपी हाईकोर्ट भेजी गई, फिर समझौता पत्र राजातालाब चौकी प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला को सौंप दी गई। आरोप है कि चौकी प्रभारी रंगदारी की धारा हटाने के लिए तैयार नहीं थे। गिरफ्तार करने पर अड़े थे। बाद में घूस मांगने लगे। इस बीच मामले की शिकायत एंटी करप्शन की वाराणसी मंडल इकाई से गई। एंटी करप्शन ने जाल बिछाया और पीड़ितों को 20 हजार रुपये लेकर राजातालाब चौकी पर जाने का सुझाव दिया। चौकी प्रभारी ने रुपये हाथ नहीं पकड़े और पास ही तकिया के नीचे रखवा दिया। पीड़ितों के चौकी से बाहर जाते ही प्रभारी ने तकिया के नीचे रखे रुपये निकाले और उनकी गिनती शुरू कर दी। इसी बीच एंटी करप्शन की टीम ने चौकी प्रभारी को दबोच लिया। टीम के मुताबिक, चौकी प्रभारी का हाथ धुलवाया गया तो रुपये में लगे विशेष केमिकल सामने आ गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, निरीक्षक राकेश बहादुर, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र राय, सुमित कुमार आदि रहे।

विज्ञापन

Outpost in-charge took bribe in filmy style: kept bribe money under the pillow, then was caught counting it.
घूस - फोटो : Social media

दो क्विंटल चीनी से 20 किलो पर आ गया चौकी प्रभारी

मुकदमे में वादी जय और प्रतिवादी धर्मेंद्र, श्यामलाल का आरोप है कि राजातालाब चौकी प्रभारी कोड वर्ड में घूस की मांग करते थे। फोन करके कहते थे कि दो क्विंटल चीनी पहुंचा दो...यानी की दो लाख रुपये देना है।बात नहीं बनी तो एक क्विंटल चीनी यानी एक लाख रुपये लेने के लिए तैयार हो गए। इससे इन्कार किया गया तो 20 किलो चीनी यानी 20 हजार रुपये लेने के लिए पुलिस चौकी बुला लिया।

प्रतापगढ़ के कुंडा का है आरोपी चौकी इंचार्ज

गिरफ्तार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र के तिलौरी गांव का रहने वाला है। वर्ष 1996 बैच के सिपाही से दो वर्ष पहले ही प्रमोशन पाकर दरोगा बना है। बीते 21 अगस्त को ही राजातालाब चौकी प्रभारी बनाया गया था। तैनाती के 29 दिन ही हुए थे और घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

 

विज्ञापन

Outpost in-charge took bribe in filmy style: kept bribe money under the pillow, then was caught counting it.
घूस

लोगों ने समझा चौकी पर हो गई मारपीट

सोमवार की शाम चौकी के अंदर सादेवेश में पहुंचे पांच से छह लोगों की प्रभारी से नोकझोंक देख ग्रामीण एकजुट हो गए। चौकी प्रभारी से मारपीट की घटना समझ चौकी पहुंचकर विरोध करने लगे। बाद में मालूम चला कि एंटी करप्शन की टीम है तो सब हट गए।

चौकी से खींचकर दरोगा को निकाला बाहर

एंटी करप्शन की टीम से प्रभारी उलझ गया। चौकी से बाहर नहीं निकल रहा था तो टीम ने उसे खींचकर बाहर निकाला और मिर्जामुराद थाने ले जाकर पूछताछ की और मुकदमा दर्ज कराके पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed