फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sero survey to begin soon for prevention of corona in Varanasi

Corona In Varanasi: सीरो सर्वे बताएगा आगे क्या दिन दिखाएगा कोरोना,अगले सप्ताह से हो सकती है शुरुआत

Sun, 23 Aug 2020 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 23 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sero survey to begin soon for prevention of corona in Varanasi
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा कितना बढ़ा है, या कितने लोग इसकी चपेट में है, इसका सही पता लगाने के लिए जल्द ही सीरो सर्वे शुरू कराया जाएगा। इससे संबंधित व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का सही आकलन हो सकेगा। शासन स्तर से इसका फैसला होने के बाद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। अगले सप्ताह से यह सर्वे शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले चरण में वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ समेत 11 जिलों में सीरो सर्वे कराया जाएगा। इससे न केवल लोगों के संक्रमित होने की स्थिति का आकलन हो सकेगा, बल्कि ब्लड का सैंपल लेकर हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी की भी जांच होगी।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से इसका आदेश जारी होने के बाद जिला स्तर पर चार-चार सदस्यों वाली दस टीमें गठित करने, मरीजों का आंकड़ा जुटाने सहित अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीम में एक चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट और एएनएम आशा कार्यकर्ता रहेंगी। शहर और ग्रामीण इलाकों में  सर्वे होगा। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नोडल अफसर भी सर्वे की मॉनिटरिंग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसे होगा सर्वे 

सर्वे में रैंडम रूप से चार स्थानों में छह घरों को चिन्हित किया जाएगा। हर घर से 18 से 59 आयु वर्ग के बीच के व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। 18 साल से कम और 60 साल से अधिक वालों की जांच नहीं होगी। जांच से पहले संबंधित व्यक्ति की लिखित सहमति ली जाएगी। इसके आधार पर ही संक्रमण पर नियंत्रण के प्रयास किए जाएंगे। 

क्या है सीरो सर्वे 

यह एक रक्त आधारित जांच है। जिसमें व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का आकलन होता है। यह कोरोना की जांच नहीं है। इस बारे में भी जांच कराने से पहले जानकारी दी जाएगी। 

शासन का आदेश आने के बाद नियमानुसार जांच टीम के गठन सहित सर्वे संबंधी अन्य तैयारी की जा रही है।
डॉ.वीबी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed