फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sergeant martyr in light regiment of army rajauri sector from basantpur ballia

ड्यूटी करते हुए शहीद हुआ बलिया का लाल, जम्मू-कश्मीर के रजौरी सेक्टर में थी तैनाती

Tue, 06 Aug 2019 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Aug 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Sergeant martyr in light regiment of army rajauri sector from basantpur ballia
घर के बाहर बैठे लोग और शहीद सत्यदेव मिश्र (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के रजौरी सेक्टर में तैनात बलिया जिले के बसंतपुर निवासी हवलदार सत्यदेव मिश्र ड्यूटी के दौरान सोमवार को शहीद हो गए। परिजनों को उनके शहीद होने की जानकारी सोमवार की शाम को मिला।

विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सत्यदेव मिश्र(47) थल सेना के 872 लाइट रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी रजौरी सेक्टर में लगी थी, जहां ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए। शहीद के शहादत की खबर उनके गांव बसंतपुर में मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
विज्ञापन


उनके दरवाजे पर शोकाकुल व्यक्तियों की भीड़ लगी रही। लोग उनके परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ भविष्य को लेकर चिंतित थे। शहीद सत्यदेव मिश्र के बड़े भाई सूबेदार जयप्रकाश मिश्र सेना से ही अवकाश ग्रहण का घर पर हैं। जबकि एक अन्य भाई हवलदार कमलेश मिश्र मिसाइल रेजीमेंट उड़ीसा में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद जवान अपने पीछे अपनी पत्नी शशि कला मिश्र(43), एक पुत्री भाग्यलक्ष्मी(17) और पुत्र आदित्य(16 ) साल को छोड़ गए हैं। वह अपने परिवार के साथ बलिया शहर के बहादुरपुर मोहल्ले में रहते थे। उनका परिवार बहादुरपुर में है और वहीं शव आने का प्रतीक्षा कर रहा है।

थानाध्यक्ष सुखपुरा राजेश कुमार सिंह भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर शहीद की शहादत और उसके परिजनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। शहीद जवान के परिजनों के अनुसार शहीद का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। प्रशासन ने बुधवार के सुबह नौ बजे का समय शहीद को गार्ड आफ ऑनर देने के लिए नियत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed