फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Separate line for darshan of Kanwariyas in Kashi Vishwanath Dham

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में कांवरियों के दर्शन के लिए अलग से लगे लाइन

Tue, 27 Jun 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Separate line for darshan of Kanwariyas in Kashi Vishwanath Dham
सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में कांवरियों के दर्शन के लिए अलग से लाइन लगवाने की व्यवस्था हो। कांवरियों की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट, पीने का पानी, शिविर आदि के इंतजाम करें। साथ ही गंगा घाटों पर बुजुर्गों के स्नान के लिए जंजीर लगा लोटा रखें, ताकि उन्हें सहूलियत हो। यह कहना है विधानसभा की प्राक्कलन समिति की उपसमिति के सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह का। वह सर्किट हाउस सभागार में परिवहन, पर्यटन, सिंचाई, गृह, नगर विकास के अधिकारियों संग बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपसमिति के पहले अध्ययन दल ने सोमवार को जिले का भ्रमण किया।
विज्ञापन


सभापति ने कहा कि बनारस प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है इसलिए यहां हो रहे विकास कार्यों पर सभी की नजर रहती है। समिति अपनी अध्ययन रिपोर्ट पीएमओ और मुख्यमंत्री को भेजेगी। उन्होंने कहा कि नदी में और किनारों पर पड़े, कपड़ों को हटाएं, ताकि स्नान करने वालों को कोई दिक्कत न हो। साथ ही बनारस की नहरों में पानी की आपूर्ति के लिए नई योजना बनाकर लखनऊ भेजें। समीक्षा में परिवहन विभाग ने सेवाओं का विवरण पेश किया। पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने इलेक्ट्रिक बसों के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर आरएम गौरव वर्मा ने बताया की वर्तमान में 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। इसका चार्जिंग स्टेशन मिर्जामुराद में है, तरना व कैंट पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

पर्यटन के उप निदेशक आरके रावत ने राज्य सेक्टर की पूर्ण परियोजनाओं के बारे में बताया कि 2020-21 में पांच कार्य स्वीकृत हुए थे। इनमें तीन पूरे हो चुके हैं। बचे दो कार्यों को दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। धार्मिक स्थलों के विकास के लिए तय मानकों के बारे में उप निदेशक पर्यटन ने बताया कि पौराणिकता और साल में 50 हजार पर्यटक के मानक पर उस स्थल का विकास किया जाता है। वर्तमान में पुरानी काशी के 32 मंदिरों का विकास किया जा रहा है। समिति के सदस्यों में वीरेंद्र सिंह लोधी, मनीषा अनुरागी, विकास गुप्ता, प्रेम सागर पटेल, वीर विक्रम सिंह प्रिन्स, विनोद चतुर्वेदी, अभय सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, बृजभूषण राजपूत, गौरव रावत, चंदन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने बाढ़ चौकियों की ली जानकारी
सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान नहर प्रखंड, सिंचाई खंड, नलकूप खंड ने वर्तमान में गतिमान योजनाओं को समिति के सामने रखा। जिसमें अधिशासी अभियंता राजेश यादव ने बताया कि वर्तमान में कुल 3 डिविजन में 64 नहरें हैं। इससे लगभग 39000 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की जा रही। समिति ने बाढ़ के दौरान बाढ़ चौकी, पशुओं को चारे, टीका आदि की जानकारी ली।
अपराध की जानकारी के साथ स्मार्ट सिटी के कार्यों को जाना

गृह विभाग की समीक्षा के दौरान समिति ने अपराध में गिरावट, डकैती, राहजनी, महिलाओं के प्रति अपराध, मिशन शक्ति, दंगा, डायल 112, स्टाफ की वर्तमान उपलब्धता इत्यादि की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। नगर निगम की समीक्षा के दौरान अपर नगर आयुक्त ने जन सुविधाओं के दृष्टिगत कराए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को पेश किया। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 24 कार्यों को पूरा किया गया है। वर्तमान में डॉ.संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का कार्य का प्रगति पर हैं।




साफ सफाई और आवास की प्रगति जानी

समिति ने नगर निगम से घाटों की सफाई के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि विशाल प्रोटेक्शन फोर्स नामक संस्था से घाटों की सफाई कराई जाती है। समिति ने बनारस में स्वीकृत आवासों के बारे में पीओ डूडा ने बताया कि 39,160 आवास स्वीकृत हुए थे। जिनमें 30187 आवास पूर्ण हो चुके हैं। लगभग 8973 आवासों पर काम चल रहा है। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि निगम की दो गोशालाएं संचालित हैं। एक निजी गोशाला है। समिति को एडीएम प्रोटोकोल बच्चू सिंह ने बताया कि सभी गावों का विद्युतीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed