फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sensational disclosure of murder of dhaba owner in Varanasi friend slit his throat

दोस्ती का कत्ल: वाराणसी में ढाबा संचालक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, शराब पीकर दोस्त ने ही रेता था गला

Sat, 19 Aug 2023 09:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Aug 2023 09:15 PM IST
सार

वाराणसी के भेड़हरा बस्ती (खोचवा) स्थित ढाबा के संचालक का शुक्रवार सुबह गला रेता शव मिला था। पुलिस ने इस मामले का शनिवार को खुलासा कर दिया। ढाबा संचालक की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। 

विज्ञापन
Sensational disclosure of murder of dhaba owner in Varanasi friend slit his throat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भेड़हरा बस्ती (खोचवा) स्थित ढाबा के संचालक की गला रेत कर हत्या उसके दोस्त ऑटो चालक ने शराब के नशे में धुत होने पर नोकझोंक के बाद की थी। यह खुलासा शनिवार की शाम मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने मुकदमे में नामजद भेड़हरा खोचवा निवासी प्रेमचंद उर्फ पिंटू को गिरफ्तार करने के बाद किया। पिंटू के पास से खून लगा कपड़ा, मोबाइल और 600 रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन

रविवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा।

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खोचवा गांव निवासी अमित पांडेय उर्फ मोनू (30) का भेड़हरा बस्ती (खोचवा) में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड के किनारे ढाबा है। गुरुवार रात अमित अपने घर नहीं गया था। शुक्रवार सुबह पता लगा कि ढाबे में ही अमित की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। अमित की पत्नी करिश्मा पांडेय की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में भड़ेहरा खोचवा निवासी प्रेमचंद उर्फ पिंटू और अनिल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एडीसीपी गोमती जोन टी सरवनन ने बताया कि मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने अपनी टीम के दरोगा योगेंद्र यादव, हरिकेश यादव, अतुल कुमार त्रिपाठी, राजेश मौर्य, अतुल मिश्र, संग्राम सिंह यादव और जितेंद्र यादव के साथ दबिश देकर आरोपी प्रेमचंद को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया। दूसरे आरोपी अनिल सिंह की भूमिका की जांच करते हुए उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमचंद और अमित के बीच थी गहरी दोस्ती 

हत्यारोपी ऑटो चालक प्रेमचंद और अमित के बीच गहरी दोस्ती थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि प्रेमचंद रोजाना अमित के ढाबे पर आता था। वहीं शराब पीता था। पुलिस के अनुसार पहले शराब पी गई। इसी दौरान किसी बात को लेकर अनबन हुई हाथापाई के बाद अमित की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके पर ही खून लगा एक चाकू मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed