{"_id":"5e77a96c8ebc3e769d012aa4","slug":"senior-varanasi-veteran-gopal-gurjar-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल गुर्जर का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल गुर्जर का निधन
Sun, 22 Mar 2020 11:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
रंगकर्मी गोपाल गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला।
काशी के प्रख्यात रंगकर्मी मानेश्वर नाथ जी गुर्जर "गोपाल गुर्जर " का रविवार को निधन हो गया। मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 75 वर्ष की अवस्था में उन्होंने पक्का महाल स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्हें संगीत नाटक अकादमी सहित कई पुरस्कार मिले थे।
विज्ञापन
वह आकाशवाणी और दूरदर्शन के ए ग्रेड कलाकार भी थे। उनके निधन पर शहर के रंगकर्मियों और कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई। वह रंगमंच के साथ ही साहित्य के भी प्रेमी थे ।
विज्ञापन