Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Semolina pudding and upma in mid-day meal from this month

Varanasi News: मिड-डे मील में इस महीने से सूजी का हलवा और उपमा

Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Semolina pudding and upma in mid-day meal from this month
अब हफ्ते के तय दिनों में बच्चों को परोसा जाएगा पौष्टिक आहार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब मिड डे मील के साथ ही सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन भी दिया जाएगा। इसमें सूजी का हलवा और नमकीन उपमा परोसा जाएगा। बच्चों के भोजन में पोषण की अधिकता के लिए पहल की जा रही है। मेन्यू के अनुसार ही अलग-अलग दिनों में यह दोनों व्यंजन बच्चों को परोसे जाएंगे। जिले के 1.85 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत बच्चों को महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में मीठा हलवा दिया जाएगा। दूसरे, चौथे और पांचवें हफ्ते में उपमा मिलेगा। हर छात्र को कम से कम 30 ग्राम सूजी व अन्य पौष्टिक सामग्रियों से तैयार व्यंजन दिया जाएगा। मीठे हलवे में 30 ग्राम सूजी, पांच ग्राम तेल, 22 ग्राम चीनी, पांच ग्राम घिसा हुआ नारियल और ईंधन का उपयोग होगा। उपमा में प्रति छात्र के अनुसार 30 ग्राम सूजी, दो ग्राम तेल, 20 ग्राम मौसमी सब्जियां, छह ग्राम मूंगफली, मसाले, नमक और ईंधन शामिल किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी रसोइयां को दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विद्यालयों में लाभार्थी छात्रों का तिथिवार विवरण, स्टॉक पंजीका, क्रय बिल और वितरण के फोटोग्राफ सुरक्षित रखे जाएंगे। डीएम, ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया की गुणवत्ता और वितरण का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article