फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   seminude women found in mau who is victim of gangrape

मऊः बेहोशी की हालत में मिली अर्द्धनग्न महिला, नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप का प्रयास

Wed, 18 Oct 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 18 Oct 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
seminude women found in mau who is victim of gangrape
रेप - फोटो : SELF
यूपी के मऊ शहर के बाजार में मंगलावर रात एक तरफ जहां धनतेरस को लेकर चहलपहल और रौनक थी वहीं शहर के एक सुनसान इलाके में महिला के साथ धिनौना कृत्य किया गया। नशीला पदार्थ खिलाकर रेप की कोशिश की गई। किसी की आहट पर वो दर‌िंदे महिला को नग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हस्थान मंदिर के पीछे मौजूद वृद्घाश्रम के पास रात के आठ बजे नग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में महिला के मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने महिला के शरीर पर चादर डालकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


बाद में उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मानें तो दुराचार में सफल न होने पर युवकों ने उसे मारापीटा। डाक्टर उक्त महिला के संग कुछ गलत होने की बात कर रहे हैं। लेकिन इसकी पुष्टि महिला डॉक्टर  करेंगी। डाक्टर की मानें तो युवती को नशीला पदार्थ के साथ विषाक्त पदार्थ भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्त व्यस्त हाल में मिली महिला ने बताया कि वह घोसी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। जिस समय उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, उसके शरीर के निचले हिस्से में कपड़ा नहीं था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह ने उसे कपड़ा पहनाया। 
Trending Videos

मुझे घर जाने दो नहीं तो परिवार वाले बहुत मारेंगे

seminude women found in mau who is victim of gangrape
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चे का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना आई थी। वहां उसकी मुलाकात उसके दोस्त आनंद से हुई। इसके बाद वह मऊ मुख्यालय पहुंची। पीड़िता के अनुसार वह दोस्त के संग ब्रम्हस्थान टैक्सी स्टैंड के पास मौजूद वृद्घाश्रम पर पहुंची।

इस दौरान उसके दोस्त ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाया। जब उसे थोड़ा नशा हुआ तो दो तीन लोग वहां पहुंचे। इस दौरान वे लोग उसके संग गलत करने का प्रयास किए। विरोध करने पर मारपीट की। इस बीच वह बेहोश हो गई।

जिला अस्पताल में डाक्टर अखिलेश तिवारी ने बताया कि महिला को नशीला पदार्थ के साथ विषाक्त पदार्थ दिया गया है। रही बात बलात्कार की तो उसकी दशा देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।

हालांकि बलात्कार होने की पुष्टि महिला चिकित्सक करेंगी। दूसरी तरफ पीड़िता बार बार निवेदन कर रही है कि उसे घर जाने दें। वरना परिवार के लोग उसे बहुत मारेंगे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी। पीड़िता का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed