फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seminar organized on Constitution Day in Civil Court premises

सिविल कोर्ट परिसर में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Sat, 27 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seminar organized on Constitution Day in Civil Court premises
संविधान घर से ही प्राप्त होता है, इसमें नियम कानून सब होते हैं। सत्मार्ग परोपकार मोहल्ला और समाज से मिलता है। पुरातन संस्कृति और महापुरुषों से हटकर संविधान की परिकल्पना की गई। संविधान में रामायण व द्वापर काल की बातें समाहित है। यह विचार हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने शुक्रवार को संविधान दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर स्थित मनोरंजन कक्ष में आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किए।
विज्ञापन

अधिवक्ता परिषद की ओर से कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संविधान विशेषज्ञ वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि संविधान अपने लाभ के लिए अंग्रेजों ने बनाया और उसी अनुरूप दंड तय किया। इसके पहले धर्म धारण योग्य था, जिसमें कर्तव्य निहित था। गलत करने वालों के खिलाफ खड़े होने के बजाय सुधरने की नसीहत देनी होगी। संविधान से पूर्व भारत सोने की चिड़िया था और धनधान्य से पूर्ण था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने कहा कि संविधान ग्रंथ है, जिसमें सब कुछ समाहित है। समय समय पर हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट द्वारा इसमें संशोधन करने से जनता को लाभ मिला है। इस दौरान बनारस इकाई के अध्यक्ष सत्येन्द्र राय, विवेकानंद उपाध्याय, विजय शंकर रस्तोगी, आरपी पांडेय, राजेश मिश्र, अशोक सिंह प्रिंस, शशिकांत राय चुन्ना, मदनमोहन यादव, रजनीश अग्रवाल, विकास श्रीवास्तव, वीरेंद्र शर्मा, मुरलीधर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन से लेकर थानों तक में मना संविधान दिवस
संविधान दिवस पुलिस लाइन में मनाया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिसकर्मियों को संविधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उधर, हरहुआ स्थित पुलिस ग्रामीण कार्यालय और पुलिस लाइन में संविधान दिवस के बारे में पुलिसकर्मियों को एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने जानकारियां दी। वहीं 34वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ के साथ संविधान दिवस मनाया गया। सेनानायक राजीव नारायण मिश्र ने जवानों को संविधान दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed