फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Self-immolation attempt in front of the team that went to get the pavement made

खड़ंजा बनवाने गई टीम के सामने आत्मदाह का प्रयास

Tue, 07 Jun 2022 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Self-immolation attempt in front of the team that went to get the pavement made
चोलापुर। थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में खड़ंजा निर्माण कार्य कराने गई राजस्व टीम के सामने खड़ंजा कार्य रोकने के लिए एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमलिया गांव में चकरोड पर खड़ंजा बनाने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। सोमवार को जब खड़ंजा बनवाने पुलिस व राजस्व विभाग की टीम पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। इस पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान भरत यादव ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद कबीरचौरा भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि 2016 में चकरोड बनवाया गया था। उस समय भरत यादव समेत आठ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed