{"_id":"6a9717b5a62ffab4820c4f47","slug":"self-help-groups-are-making-village-women-self-reliant-varanasi-news-c-295-1-mau1001-151270-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे स्वयं सहायता समूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे स्वयं सहायता समूह
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।संवाद
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड परिसर में स्वयं सहायता समूहों की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई।
इसमें विकासखंड की 62 ग्राम पंचायतों से समूह सखी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीएमएम रामअवध यादव ने समूहों के संचालन और बैंकिंग प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को एक मंच पर लाकर रोजगार से जोड़ना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को समूहों से जोड़ने के साथ सिलाई-कढ़ाई, पशुपालन, मसाला उद्योग, ब्यूटी पार्लर और कृषि आधारित छोटे उद्योगों के लिए कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। महिलाओं को बीसी सखी, लखपति दीदी और बैंक सखी जैसी योजनाओं से जोड़कर गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।