फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   self clamaid baba supportes attack police in bhadohi

भदोही में कथित संत के समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल

Tue, 06 Feb 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही Updated Tue, 06 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
self clamaid baba supportes attack police in bhadohi
हाईवे पर जाम लगाया, वाहन तोड़े, संत समेत तीन पर केस दर्ज होने से थे नाराज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले के औराई क्षेत्र में तंबू लगाकर आश्रम चलाने वाले तथाकथित संत के खिलाफ मुकदमे के विरोध में सोमवार को शाम समर्थक सड़क पर आ गए। नाराज समर्थकों ने माधोसिंह बाजार में वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनों लेन जाम होने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर समर्थकों ने पथराव कर दिया। जाम में फंसे वाहनों के शीशे तोड़ दिए। पथराव औराई एसओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी को वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस ने चार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

रविवार को नटवां औरंगाबाद में तंबू में चल रहे आश्रम में औराई पुलिस ने छापा मारकर जौनपुर की एक किशोरी को मुक्त कराया था। साथ ही आश्रम संचालक कथित संत समेत तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी और अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 
विज्ञापन

self clamaid baba supportes attack police in bhadohi
पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
इससे नाराज कथित संत के समर्थकों ने सोमवार को सायं चार बजे माधोसिंह तिराहे पर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सीओ औराई पवन कुमार और एसओ सुनील दत्त दूबे फोर्स संग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने जाम को समाप्त करने का प्रयास कर रही थी कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इससे औराई एसओ सुनील दत्त दूबे, हेड कांस्टेबल कौशलेंद्र दुबे, सिपाही रामप्यारे, मुमताज अहमद और सीओ औराई के हमराही सुनील कुमार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से हेड कांस्टेबल कौशलेंद्र दुबे को वाराणसी रेफर किया गया है।

इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो प्रदर्शनकारी भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तथाकथित बाबा के अनुयायी मौके पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे थे। औराई सीओ पवन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चार समर्थकों से पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed