फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Selection of Madhuban Nagar Panchayat in Pandit Deendayal Adarsh Nagar Project

मधुबन नगर पंचायत का पं. दीनदयाल आदर्श नगर परियोजना में चयन

Mon, 15 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Selection of Madhuban Nagar Panchayat in Pandit Deendayal Adarsh Nagar Project
मधुबन नगर पंचायत कार्यालय का मुख्य भवन। - फोटो : MAU
मऊ। नगर पंचायत मधुबन का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना में किया गया है। इससे नगर पंचायत का अपेक्षित विकास होगा। इस योजना में चयनित नगर पंचायतों में विकास की योजना पहले से तैयार की गई है। इसके लिए शासन से अलग बजट आवंटित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने मधुबन नगर पंचायत के लिए टाउन प्लानर की तैनाती की है। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास करने के लिए पांच सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है। यह टीम विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन


करीब चार वर्ष पूर्व 19 सितंबर 2016 को 12 गांवों को मिलाकर मधुबन नगर पंचायत का गठन किया गया था। इसके बाद 12 दिसंबर 2018 को चुनाव के बाद वहां अध्यक्ष की तैनाती र्हुई लेकिन 15 वार्ड वाले नगर पंचायत का अपेक्षित विकास नहीं हुआ। बीते वर्ष जिला प्रशासन ने मधुबन नगर पंचायत को पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को जनवरी में स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद 20 हजार आबादी वाले 15 वार्डों के इस नगर पंचायत को पंडित दीनदयान उपाध्याय योजना में शामिल किया गया। नगर पंचायत के विकास की कार्ययोजना तैयार करने का आदेश जिला और निकाय प्रशासन को जारी किया गया है। इसके तहत नगर पंचायत क्षेत्र में विकास का डीपीआर तैयार किया जा रहा है ताकि कार्ययोजना को शासन को भेजी जा सके। जिला प्रशासन ने टाउन प्लानर की तैनाती के साथ ही नगर पंचायत के 15 वार्डों के विकास को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। जल्द ही मधुबन नगर पंचायत में सड़क, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


आबादी के हिसाब से मिलता है बजट
पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक बजट के लिए आबादी के हिसाब से नगर निकायों का वर्गीकरण किया गया है। इसके अनुसार 10 हजार की आबादी वाले नगर निकायों को 2 करोड़, 10 से 20 हजार तक की आबादी वाले निकाय को 3 करोड़ और 20 से 50 हजार तक की आबादी वाले नगर निकायों को 4 करोड़ रुपये की मदद सरकार देगी। इस धन से नगर निकायों में अवस्थापना विकास से संबंधित कार्य ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी नगर पंचायतों के विकास की बनी योजना
छोटी नगर पंचायतों की जनसंख्या कम होने के कारण 14 वें वित्त और अवस्थापना निधि से इतनी धनराशि नहीं मिल पाती है कि उनका संपूर्ण विकास हो सके। इसी को आधार बना पर पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना शुरू की गई है। इसमें आगामी 10 वर्षों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करनी होती है। इसी क्रम में डीएम की ओर से नियुक्त आर्किटेक्ट या टाउन प्लानर नगर पंचायत मधुबन के विकास की योजना तैयार करेंगे।


नवसृजित मधुबन नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित होने से शासन से अतिरिक्त बजट मिलेगा जिससे विकास कार्य होंगे। धनाभाव के कारण नगर पंचायत का अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पा रहा था। -मुकेश चौधरी, ईओ, नगर पंचायत मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed