{"_id":"61896446c535ab71923b0ef8","slug":"sehda-and-satianv-will-enter-on-the-expressway-varanasi-news-vns6215457135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर सेहदा और सठियांव से होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर सेहदा और सठियांव से होगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस-वे पर सेहदा और सठियांव से होगा प्रवेश
सेहदा में तेजी बनाया जा रहा है संपर्क मार्ग
सठियांव में भी काम शुरू करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर से करेंगे। 341 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश के लिए जिले के सेहदा और सठियांव में चार लेन के संपर्क मार्ग बनाए जा रहे हैं। सेहदा में निर्माण तेजी से हो रहा है। यह चार-पांच माह में तैयार हो जाएगा। उसके बाद एक्सप्रेस-वे पर जाने में लोगों को आसानी होगी। सठियांव में जमीन का अधिग्रहण हो चुका है और काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।
लखनऊ से गाजीपुर तक 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 16 नवंबर को होना है। इससे लखनऊ, गाजीपुर, मऊ, सुल्तानपुर समेत नौ जिलों में आवाजाही आसान हो जाएगी। लोकार्पण में एक सप्ताह का समय शेष है लेकिन उस पर आवाजाही शुरू हो गई है। इसके लिए जगह-जगह अस्थायी रास्ते बने हुए हैं। जिले में एक्सप्रेस-वे पर स्थायी तौर पर प्रवेश और निकास केलिए सेहदा और सठियांव में चार लेन की सड़क बनाई जा रही है। सेहदा में संपर्क मार्ग बनाने का निर्णय पहले लिया गया था, लिहाजा वहां कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीडा मिट्टी भराई, ओवरब्रिज के छत की ढलाई कर रही है। माना जा रहा है तीन से चार माह में काम पूरा हो जाएगा। यहां पर टोल प्लाजा भी बनाया जा रहा है। वहीं सठियांव में संपर्क मार्ग बनाने का फैसला बाद में लिया गया और भूूमि का अधिग्रहण हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि काम तेजी से पूरा कर लिया जाएगा।
0000
सेहदा में फोरलेन को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। फिलहाल एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियां चल रही हैं। उसके बाद संपर्क मार्गों के निर्माण पर फोकस किया जाएगा।- दुर्गेश उपाध्याय, मीडिया सलाहकार, यूपीडा
विज्ञापन
----