फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seeds of advanced species reach every farmer of the country

Varanasi News: देश के हर किसानों तक पहुंचे उन्नत प्रजाति के बीज

Sat, 24 Jun 2023 08:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Seeds of advanced species reach every farmer of the country
फोटो
विज्ञापन


देश के हर किसानों तक पहुंचे उन्नत प्रजाति के बीज
संसदीय समिति ने शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। संसदीय समिति के सांसदों ने शनिवार को शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। इससे पहले समिति के अध्यक्ष लोकसभा सांसद पीसी गद्दीगौदर के नेतृत्व में सांसदों ने रामनगर स्थित पराग डेयरी में भ्रमण कर देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की। इसके साथ ही समिति ने उन्नत प्रजाति के बीजों को तैयार कर देश के कोने-कोने में मौजूद किसानों तक पहुंचाने की सलाह दी।
कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े विभागों के कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी के उद्देश्य से शनिवार को 13 सांसदों का दल आइआइवीआर पहुंचा। संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कान्ति बेहेरा ने शोध उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। समिति ने देश में सब्जियों की मांग को देखते हुए वैज्ञानिकों को सलाह दी कि संस्थान देश के कोने-कोने में उन्नत प्रजाति के बीज को पहुंचाने का प्रयास करें। ताकि शोध का लाभ किसानों के खेतों तक पहुंच सके। समिति के अन्य सदस्यों ने सब्जी के बीजों पर शोध एवं प्रसार से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने संस्थान के शोध क्षेत्र, प्रयोगशाला, बीज प्रसंस्करण इकाई, जैव-नियंत्रण प्रयोगशाला, मशरूम इकाई, शहद प्रसंस्करण इकाई आदि का भ्रमण किया। सदस्यों ने संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article