{"_id":"5f65127e8ebc3e7496481d8b","slug":"security-of-kashi-vishvnath-temple-varanasi-news-vns5480659105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चरणों में होगी काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चरणों में होगी काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ धाम में चार चरणों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। मंदिर में प्रवेश से लेकर गर्भगृह तक सुरक्षा के लिए तैयार फुलप्रूफ प्लान का शुक्रवार को प्रजेंटेशन किया गया। पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए एक-एक बिंदुओं की जानकारी देने के साथ ही विशेषता भी बताई। हालांकि मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सुरक्षा के लिहाज से कई बिंदुओं पर सुझाव दिया।
काशीपुराधिपति के भव्य दरबार में सुरक्षा की व्यवस्था भी पूरी तरह से हाईटेक रहेगी। इसमें कैमरों के साथ वॉचटावर आदि से भक्तों की निगरानी की जाएगी। मंदिर में ऑटो सेंसर के जरिए प्रवेश से लेकर मंदिर तक पहुंचने में चार चरणों में जांच की व्यवस्था होगी। मंदिर परिसर में भक्तों की सहूलियत के लिए ऑटोमैटिक व्यवस्था होगी, जिसमें बिना रुके ही उनकी जांच हो जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि मंदिर परिसर में ही लॉकर आदि की सुविधा के चलते चार चरणों में सामान और बाडी स्कैन की जाएगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था एचसीपी ने सुरक्षा व्यवस्था का पावर पाइंट प्रजेंटेशन दिया है। इसमें धाम की सुरक्षा बहुस्तरीय होगी। प्रवेश द्वार से लेकर भीतर मंदिर तक जाने में कई चरणों की चेकिंग से गुजरना होगा। कैमरे के एंगल और मूवमेंट में कई प्रकार के सुझाव दिये गये हैं। रेड जोन की सुरक्षा व्यवस्था वर्तमान की तरह सीआरपीएफ संभालेगी। इसके अलावा, पिकेट, वाच टॉवर, कार्यालय, रूट के भी बिंदुओं पर संशोधन के लिए निर्देश दिये गये हैं। इसमें ज्यादातर सुरक्षा व्यवस्था हाई-फाई व ऑटोमेटिक रहेंगी।