{"_id":"59283f8f4f1c1bb876535caf","slug":"security-mismanagement-at-cm-yogi-carcade-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, एयरपोर्ट के बाहर दिखी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, एयरपोर्ट के बाहर दिखी सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी के काफिले के पास लगी होड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सुरक्षा में शुक्रवार की दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पर बड़ी चूक हुई। सीएम योगी के कमांडो के सुरक्षा घेरे को तोड़कर नारे लगाते हुए उत्साही युवक उनकी सफारी तक पहुंच गए। साथ ही सीएम की ओर गुलदस्ते बढ़ाते हुए सेल्फी खींचने आने लगे।
पीछे मौजूद डीएम-एसएसपी भाग कर आगे आए और सीएम के सिक्योरिटी स्टाफ के साथ नारेबाजी कर रहे युवकों को सफारी से दूर किया तो काफिला आगे बढ़ा।
सीएम योगी को आतंकी संगठनों से खतरा है। इसे देखते हुए हाल ही में केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर जेड प्लस श्रेणी का किया है। सीएम की सुरक्षा में एनएसजी के विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कमांडो चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं।
शुक्रवार को सीएम का काफिला जब एप्रन से बाहर निकला तो पहले से मौजूद 20-22 युवकों का समूह बैरियर तोड़कर नारेबाजी करता हुआ उनकी सफारी के सामने आकर खड़ा हो गया। कमांडो के सुरक्षा घेरे को तोड़कर सीएम की तरफ का दरवाजा खोलकर गुलदस्ते देने लगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही उनमें से कुछ मोबाइल से सेल्फी भी खींच रहे थे। कमांडो की रोकाटोकी के बावजूद जबरदस्ती पर आमादा युवको को नियंत्रित करने के लिए पीछे से भागकर डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी नितिन तिवारी को आना पड़ा।
एसएसपी ने सीएम की सफारी का दरवाजा सही तरीके से बंद किया और सिक्योरिटी स्टाफ ने युवकों को किनारे किया तो काफिला आगे बढ़ा।