फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security guard shot and killed his wife, arrested five hours later

Varanasi News: सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर पत्नी की हत्या की, पांच घंटे बाद गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Security guard shot and killed his wife, arrested five hours later
चांदपुर क्षेत्र की बजरंग नगर कॉलोनी में किराये पर रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने बुधवार शाम लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला के पेट के ऊपर बाई तरफ गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद घर पर मोबाइल छोड़कर गार्ड बंदूक लेकर भाग गया। सूचना पाकर मंडुवाडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। वारदात के लगभग 5 घंटे बाद आरोपी रात 10 बजे शराब के नशे में धुत होकर अपने कमरे पर आया और ताला तोड़ कर अंदर घुसा। वह कुछ सामान और पैसा निकाल रहा था तभी मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के रानीगंज हुसैनपुर का मूल निवासी चंद्रमोहन सिंह बजरंग नगर कॉलोनी में भाजपा नेता विजय राज यादव के मकान के पहले तल पर छह माह पहले किराये पर फ्लैट लिया था। चंद्रमोहन के साथ उसका बेटा दिव्यांशु और पत्नी संगीता सिंह (46) रहती थी। चंद्रमोहन चांदपुर के एक निजी अस्पताल में गार्ड था। संगीता चांदपुर औद्योगिक आस्थान के एक कारखाने में काम करती थी। दिव्यांशु भी प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमोहन अपराह्न तीन बजे घर आया। दिव्यांशु काम पर गया था और घर में सिर्फ संगीता थी। शाम लगभग 4:45 बजे चंद्रमोहन के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चंद्रमोहन बंदूक लहराते हुए तेजी से घर से बाहर निकला। रास्ते से जा रहे एक मोपेड सवार को उसने बंदूक दिखा कर रोका और उसके पीछे बैठ कर लहरतारा की ओर भाग गया।
आसपास के लोग भाग कर चंद्रमोहन के कमरे में गए तो संगीता बिस्तर पर निढाल पड़ी हुई थी। पुलिस संगीता को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गई। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर ने संगीता को मृत घोषित कर दिया तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की सूचना पर दिव्यांशु घर आया। उधर, डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि आरोपी पकड़ा गया है। फिलहाल वह शराब के नशे में धुत है। स्थिति सामान्य होने पर उससे पूछताछ होगी। फिर अदालत में पेश किया जाएगा।

आभूषण के प्रतिष्ठान से हटा तो की थी शिकायत : कॉलोनी के लोगों ने बताया कि चंद्रमोहन सिंह कुछ समय पहले आभूषण के एक प्रतिष्ठान में काम करता था। उसका कामकाज और रवैया ठीक न देखकर संचालक ने उसे काम से हटा दिया था। इस पर चंद्रमोहन ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर बकाया पैसा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed