{"_id":"667421cff6349995330ec10d","slug":"security-guard-dead-body-found-garage-in-varanasi-blood-collected-on-nose-and-mouth-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गैराज में मिली गार्ड का लाश, नाक और मुंह पर जमा था खून; पुलिस ने जताई ये संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गैराज में मिली गार्ड का लाश, नाक और मुंह पर जमा था खून; पुलिस ने जताई ये संभावना
Thu, 20 Jun 2024 06:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:04 PM IST
सार
Varanasi News:लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में ले लिया गया। संभावना जताई जा रही है कि हीट स्ट्रोक से अधेड़ की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी गैराज में गार्ड की नौकरी करने वाले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में लंका के एक मकान में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करवाकर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
चौबेपुर मिश्र पुरा निवासी राकेश मिश्रा (55) चौकाघाट के एक मोटर गैरेज में गार्ड का काम करते थे। मोटर गैरेज के मालिक का मकान शिवाजी नगर सामने घाट थाना लंका में भी है। मकान मालिक कहीं बाहर गए थे, उस मकान की सुरक्षा के लिए राकेश उनके घर पर थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्र ने बताया कि संभावना है कि खाना बनाते समय इनकी हार्ट अटैक या हीट स्ट्रोक से मृत्यु हुई होगी। मृतक के हाथ में आटा लगा हुआ था और नाक और मुंह से खून निकला हुआ था। बताया कि मृतक विवाहित है, जिसकी एक बीटिया शिवांगी (13) व एक बेटा शिवांग (10) है। पत्नी संगीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन