{"_id":"618193d8168732416743841c","slug":"secretary-remained-on-strike-for-the-second-day-paddy-procurement-affected-at-14-centers-varanasi-news-vns6207628104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी सचिव रहे हड़ताल पर, 14 केंद्रों पर धान खरीद प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी सचिव रहे हड़ताल पर, 14 केंद्रों पर धान खरीद प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सचिवों के हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी 14 केंद्रों पर धान की खरीद प्रभावित रही। मानदेय न मिलने के विरोध में मंगलवार को हरहुआ के गोसाईपुर में धान खरीद केंद्रों के सचिवों ने धरना दिया। जिले में कुल 27 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
सचिव संघ के अध्यक्ष ऋषि सिंह ने बताया कि बीते कई साल से समितियों के 35 प्रभारी सचिवों को मानदेय नहीं मिल रहा। किसी का छह माह तो किसी का नौ माह का मानदेय बकाया है। शासन की ओर से धान और गेहूं खरीद, खाद और बीज के वितरण के अलावा अन्य काम जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन न तो कर्मचारियों की संख्या बढ़ी और न ही मानदेय ही समय से मिल पा रहा है। जिससे खिलाफ धरना प्रदर्शन 15 नवंबर जारी रहेगा।
इधर जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 12 क्रय केंद्र विपणन विभाग के हैं। जिसमें पहले दिन हरहुआ के मोहाव क्रय केंद्र से नौ क्विंटल 60 किलो और दूसरे दिन चिरईगांव के गौराकला केंद्र पर एक किसान ने सात क्विंटल धान बेचा। कोई भी किसान विपणन विपणन पिंडरा के मरुई, चिरईगांव के गौराकला चोलापुर के रौनाकला, कादीपुर बड़ागांव के गांग खुर्द बगिया, हरहुआ के गोसाईपुर मोहाव, आराजीलाइन के दरेखू, मिल्कीचक, सेवापुरी के तक्खू की बौली, काशी विद्यापीठ के नरउर, भारतीय खाद्य निगम के पहड़िया मंडी स्थित क्रय केंद्र पर धान बेच सकते हैं। कोई क्रय केंद्र प्रभारी धान खरीद में बहानेबाजी करे तो किसान जिला विपणन अधिकारी के 7839565147 मोबाइल नंबर पर फोन कर सकते हैं।