{"_id":"60e967548ebc3ebf20247970","slug":"secretary-department-of-food-public-distribution-govt-of-india-sudhanshu-pandey-visit-cm-yogi-adityanath-adopted-chc-hathi-bazar-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः खाद्य सचिव ने सीएचसी हाथी बाजार का लिया जायजा, बोले- आमजन तक पहुंचे विभिन्न योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः खाद्य सचिव ने सीएचसी हाथी बाजार का लिया जायजा, बोले- आमजन तक पहुंचे विभिन्न योजनाओं का लाभ
Sat, 10 Jul 2021 02:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:54 PM IST
सार
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के हाथी बाजार पहुंचे शीर्ष अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के पहले मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के हाथी बाजार में शनिवार दोपहर खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के सचिव सुधांशु पांडेय एवं प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश वीना कुमारी मीना का आमगन हुआ। दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट तथा कोविड वार्ड का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान हाथी गांव के दीनानाथ गुप्ता ने अपने राशन कार्ड को काटे जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर तीन महिलाओं की गोद भराई रस्म पूरी की साथ ही दो बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार में भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बच्चों में जूस वितरित किया साथ ही आंगनवाड़ी में झूला भेंट किया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के प्रत्येक गांव तक केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि फोर्टिफाइट मार्का राइस का वितरण प्रत्येक स्कूलों में मिड-डे मील के लिए वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि बच्चों में रेगुलर हेल्थ चेकअप कराया जा रहा है। इसका रिजल्ट कुछ दिनों के बाद पता चलेगा। उन्होंने कहा कि कि पूरे देश में 15 राज्यों में यह प्रोग्राम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान मनीष कुमार चौहान आयुक्त खाद्य आपूर्ति विभाग लखनऊ ,डीपी सिंह खाद्य उपायुक्त, श्याम मोहन सिंह खाद्य पूर्ति अधिकारी राजातालाब, जिला कार्यक्रम अधिकारी इलियास अहमद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।