फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Search operation conducted in Air Force campus suspect entered inside by jumping over the wall

Varanasi News: एयरफोर्स परिसर में चला सर्च ऑपरेशन, दीवार फांदकर अंदर पहुंचा संदिग्ध, जवानों ने पकड़ा

Sun, 04 May 2025 09:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 04 May 2025 09:47 PM IST
सार

छावनी के वायु सेना बोर्ड में एक संदिग्ध प्लेटफार्म की तरफ से दीवार फांदकर अंदर घुसा। इसके बाद एयरफोर्स परिसर में सर्च ऑपरेशन किया गया। बाद में युवक को पकड़ लिया गया लेकिन तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पूछताछ जारी है।
 

विज्ञापन
Search operation conducted in Air Force campus suspect entered inside by jumping over the wall
पकड़ा गया संदिग्ध युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वायुसेना प्रवरण बोर्ड के रेजिडेंशियल क्वार्टर में रविवार को एक अज्ञात युवक के कूदने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। हाल ही में पहलगाम हमले की पृष्ठभूमि के चलते सैन्य और अन्य खुफिया इकाइयां सतर्क हो गईं। संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर युवक से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसके परिसर में घुसने का कोई आपराधिक मंतव्य सामने नहीं आया।

विज्ञापन


सूचना पर नदेसर चौकी प्रभारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पकड़े गए युवक की पहचान गोलू कुमार (17 वर्ष), पुत्र राजकिशोर शाह, निवासी गरखा रामपुर बाजार, थाना गरखा, जिला सारण, बिहार के रूप में हुई। गोलू ने बताया कि वह बिहार में सीएनजी ऑटो चलाता है और घूमने वाराणसी आया था।
विज्ञापन


लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन यात्रा के दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति प्रशांत कुमार से मुलाक़ात हुई औऱ बातचीत मे भरोसे पर लेकर उसने 1000 रूपये लिए और कहा कि वाराणसी स्थित घर चलकर वह वापस करेगा। कैंट परिसर के पास पहुंचने पर वह व्यक्ति उस पर चढ़कर अंदर कूद गया। कैंपस की तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलू के पास से 100 रूपये एक ब्राउन वॉलेट में मिला, जबकि कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। प्राप्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसके दादा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि गोलू वाराणसी में है। कैंट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।


तहरीर एस. प्रसाद, जूनियर वारंट अफसर, चार वायुसेना प्रवरण बोर्ड द्वारा दी गई।कैंट पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही मे लगी हुई है फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।परिसर के अंदर व बाहर दोनो तरफ आई बी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed