फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sea-plane facility for darshan at Kashi Vishwanath temple

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए होगी सी-प्लेन की सुविधा, देश भर में बनेंगी अमेरिका के स्टैंडर्ड की सड़कें

Sat, 03 Apr 2021 08:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Apr 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Sea-plane facility for darshan at Kashi Vishwanath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : Social media
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सी प्लेन की सुविधा मिलेगी। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पानी के यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को ऑनलाइन समारोह में दी।
विज्ञापन


शनिवार को फेडरेशन आफ पीटीआई इंप्लाइज यूनियंस की वार्षिक आमसभा के अवसर पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले तीन साल में देश में उच्च मापदंड की सड़कों का बड़े पैमाने पर निर्माण होगा। इससे देश की सड़कों का स्टैंडर्ड अमेरिका की तरह हो जाएगा।
विज्ञापन


सड़कों का निर्माण एवं सुधार इतने बड़े पैमाने पर किया जाएगा कि अगले साल से लोग लखनऊ से कानपुर  महज दो घंटे में पहुंच सकेंगे। उत्तराखंड में चारधाम को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण इस साल पूरा हो जाएगा। पर्यटन स्थलों को सड़कों से जोडने का लाभ जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल्द ही वाराणसी में सी-प्लेन से आने की उम्मीद जताई। कहा कि गंगा में उतरकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। बताया कि पानी के यातायात को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि ट्रांसपोर्टेशन पर कम खर्च हो। वाराणसी की संकरी गलियों की समस्या पर कहा कि इसे दूर करने के लिए राजनीतिक आत्मबल की जरूरत है।

 कहा कि वह पेट्रोलियम के विकल्प एथनॉल को बढ़ावा देने के मिशन में लगे हैं, ताकि प्रदूषण कम हो। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पांच लाख लोगों की हर साल दुर्घटना में मौत हो जाती है। इसको कम करने के लिए रोड सेफ्टी और सड़कों के नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है।

इस सिलसिले में स्वीडन के जीरो एक्सीडेंट वाला देश होने का उदाहरण दिया और कहा कि भारत को भी इसी वर्ग में स्थापित करना चाहते हैं। इस दौरान पद्म बलबीर दत्त, बलराम दहिया, के जॉनसन, वेंकटेश रमणी, सागर बुर्के, डॉ. इंदुकांत दीक्षित, रितेश श्रीवास्तव अंशु, संजय सिंह, मनोज सिंह, राजीव झा, अरविंद केसरी, आकाश जायसवाल, निशि चतुर्वेदी, हिमांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 

मीडियाकर्मियों की जरूरतों को पूरा करना समाज व सरकार की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मीडियाकर्मियों की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी सरकार और समाज की है। क्योंकि खाली पेट किसी को सीख नहीं दी जा सकती है। पत्रकार देश निर्माण और समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में पत्रकारिता से जुड़े सभी को आर्थिक रूप से मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्वसनीयता का संकट पैदा हो गया है। चाहे वह पत्रकारिता का क्षेत्र हो या फिर राजनीतिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र।  

बड़े पैमाने पर स्किल डेवलपमेंट की जरूरत

केंद्रीय मंत्री ने अनिल नारायण किंजवडेकर के सवाल के जवाब में कहा कि देश में बड़े पैमाने पर स्किल डेवलपमेंट की आवश्यकता है, जिससे लोग रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed