{"_id":"5efa07b9c706e818b00c4f13","slug":"sdm-invoice-for-not-wearing-masks-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मास्क नहीं पहनने पर एसडीएम का कटा चालान, दूल्हे से भी वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मास्क नहीं पहनने पर एसडीएम का कटा चालान, दूल्हे से भी वसूला जुर्माना
Mon, 29 Jun 2020 08:54 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क न लगाने पर सोमवार को सोनभद्र में सदर एसडीएम यमुना धर चौहान का चालान काटा गया। शक्तिनगर पुलिस ने बगैर मास्क जा रहे दूल्हे को भी रोक कर चालान काटा। सोमवार को कांग्रेस पार्टी और विभिन्न संगठनों के लोग कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे थे।
जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में सदर एसडीएम यमुना धर चौहान ने ज्ञापन लिया। इस दौरान उनका मास्क चेहरे पर होने के बजाय गले में लटका था। एक व्यक्ति ने जब इस ओर ध्यान दिलाया तो उन्होंने कोतवाल अंजनी कुमार राय से संपर्क कर मास्क न लगाने के लिए चालान की रसीद कटवाई।
शाम को क्राइम इंस्पेक्टर वेंकटेश तिवारी ने तहसील जाकर एसडीएम को रसीद देकर चालान की रकम वसूल की। एसडीएम ने बताया कि ज्ञापन लेने के दौरान उन्होंने फेस मास्क पहना था, लेकिन वह चेहरे से खिसक कर गले में लटक गया था।
विज्ञापन
उन्हें भूल का एहसास हुआ तो पुलिस को बुलाकर चालान कटवा लिया। उधर, शक्तिनगर में मास्क न पहनने के कारण दूल्हे का चालान काट दिया गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि फेस मास्क न लगाने वालों का चालान किया जा रहा है।