फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scuffle registry office over land sale deed son fears father abducted and has lodged formal complaint

यूपी: जमीन के बैनामे को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय में मारपीट, बेटे ने पिता के अपहरण की जताई आशंका; दी तहरीर

Sat, 19 Sep 2026 08:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 19 Sep 2026 08:34 PM IST
सार

आजमगढ़ के रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन के बैनामे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला थाने पहुंचा तो एक युवक ने अपने पिता के अपहरण की आशंका जताई। युवक का आरोप है कि विवाद के बाद पिता का पता नहीं चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Scuffle registry office over land sale deed son fears father abducted and has lodged formal complaint
वीडियो से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

शुक्रवार की शाम को सिधारी हाइडिल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में 19 बिस्वा जमीन के बैनामे को लेकर हंगामा हो गया। विक्रेता के पुत्र ने रजिस्ट्री पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। सूचना मिलने पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

विज्ञापन




मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी बजरंगी गोंड ने आरोप लगाया है कि गांव के दो लोगों उसके पिता उत्तम गोंड को अपने प्रभाव में ले रखे हैं। वे करीब 19 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही उन्हें बैनामे की जानकारी हुई, वह तत्काल रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। उसने जमीन लिखे जाने का विरोध करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

बजरंगी का आरोप है कि उसके विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। बजरंगी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता उत्तम गोंड का फिलहाल कहीं पता नहीं चल रहा है। उसने आशंका जताई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके पिता को कहीं छिपा दिया है। इसी आधार पर उसने पिता के अपहरण की आशंका भी व्यक्त की है।

दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और इसके बाद छोड़ दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय में मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष थाने लाए गए थे। पूछताछ भी की गई और छोड़ दिया गया। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। ना ही रजिस्ट्री कार्यालय की ओर से कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed