{"_id":"617e70e10ebc78562870651e","slug":"scrub-typhus-11-people-report-positive-raised-concern-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्क्रब टाइफस ने बढ़ाई चिंता, बीएचयू में 11 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्क्रब टाइफस ने बढ़ाई चिंता, बीएचयू में 11 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Sun, 31 Oct 2021 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सहित आसपास के जिलों के 11 लोग अक्तूबर महीने में स्क्रब टाइफस से पीड़ित मिले हैं। बीएचयू की माइक्रोबायोलोजी लैब में सभी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये लोग बीएचयू में इलाज के लिए आए थे। चिकित्सकों के अनुसार स्क्रब टाइफस माइट यानि कीड़े के काटने से होने वाला बुखार है।
विज्ञापन
इस बुखार में भी डेंगू जैसे मिलते-जुलते लक्षण होते हैं। यह बीमारी डेंगू से ज्यादा खतरनाक है। डेंगू के साथ स्क्रब टाइफस का भी प्रकोप बढ़ गया है।
बीएचयू के माइक्रोबायोलोजी लैब में जुलाई महीने से स्क्रब टाइफस की जांच हो रही है। यहां पर स्क्रब टाइफस की सिर्फ उन्ही मरीजों की जांच होती है जो बीएचयू में इलाज कराने आते हैं। बीएचयू में जुलाई से अब तक लैब में जांच के लिए 63 सैंपल आए हैं। इसमें 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 39 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन