फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scramble near Chandpur intersection, Varanasi police investigation

वाराणसी: चांदपुर चौराहे के पास टप्पेबाजी, पीड़ित दंपती को टहलाती रही पुलिस

Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
सार

टप्पेबाजों ने मोबिल गिरने का झांसा देकर कार सवार दंपती का बैग उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को लेकर टप्पेबाजों की खोज में शाम तक टहलाती रही। इससे परेशान होकर दंपती बगैर तहरीर दिए लौट गए। हैंड बैग में ज्वेलरी और अन्य सामान था।

विज्ञापन
Scramble near Chandpur intersection, Varanasi police investigation
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में टप्पेबाज प्रतिदिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। मंगलवार की दोपहर मंडुवाडीह थाना अंतर्गत चांदपुर चौराहे के समीप टप्पेबाजों ने मोबिल गिरने का झांसा देकर कार सवार दंपती का बैग उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को लेकर टप्पेबाजों की खोज में शाम तक टहलाती रही। इससे परेशान होकर दंपती बगैर तहरीर दिए लौट गए। हैंड बैग में ज्वेलरी और अन्य सामान था।

विज्ञापन


सेवापुरी निवासी संजय सिंह अपनी पत्नी सोनाली सिंह के साथ कार से लोहता होते हुए कैंट की ओर जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे चांदपुर चौराहे के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ने कहा कि कार की बोनट से मोबिल गिर रहा है। यह सुनते ही पति बोनट चेक करने लगा और पत्नी भी उतर गई। इसी बीच टप्पेबाज कार में रखा हैंड बैग लेकर भाग निकला। जब दंपती कार में सवार हुए बैग गायब देख सन्न रह गए। 
विज्ञापन


पत्नी के अनुसार बैग में ज्वेलरी और एटीएम कार्ड, कुछ नकदी आदि जरूरी कागजात थे। पिकेट पर घटना की सूचना दंपती ने दी तो मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। चांदपुर चौराहे पर लगा कैमरा खराब निकला। आगे दूसरे कैमरे को खंगाला गया तो एक युवक बैग लेकर लोहता की ओर जाते हुए दिखा। इसके बाद पुलिस दोपहर से शाम तक दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। दोपहर से शाम तक पुलिस के साथ खोजबीन में लगे दंपती थक हार कर बगैर तहरीर दिए कपसेठी लौट गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित दंपती ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ले रहे थे बैठक, इधर हो गई टप्पेबाजी 

शहर में बढ़ती टप्पेबाजी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश जिस वक्त बैठक ले रहे थे, उसी समय चांदपुर चौराहे पर टप्पेबाजी की घटना हो गई। यही वजह रही कि तुरंत पुलिस पीड़ित दंपती को साथ लेकर टप्पेबाज और हैंड बैग की शिनाख्त के लिए साथ-साथ टहलाती रही। हालांकि इसका कोई फायदा पुलिस को नहीं मिला। 

पुरानी घटनाओं के खंगाले जा रहे फुटेज, बाहर का गिरोह है सक्रिय

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि टप्पेबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेकर टीम काम कर रही है। पूर्व की घटनाओं के समय, स्थान और स्टाइल की बारीकी से समीक्षा कराई जा रही है। टप्पेबाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों के शामिल हो सकते हैं। इसका पुख्ता संकेत मिला है। पुराने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। यह ऐसा गिरोह है जो लोगों का ध्यान भटकाकर शिकार बनाता है। इनकी नजर सिर्फ कैश और जेवर पर होती है। लैपटॉप और मोबाइल फेंक देते हैं। यह शहर के आउटर इलाकों में ठिकाना बदल-बदल कर रहते हैं। इन्हे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed