फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Purvanchal, rain with heavy wind, hail, woman died due to lightning fall

पूर्वांचल में तेज हवा संग रिमझिम बारिश, ओलावृष्टि, आकशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

Tue, 25 Feb 2020 11:57 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 25 Feb 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
In Purvanchal, rain with heavy wind, hail, woman died due to lightning fall
rain and storm - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी सहित पूर्वांचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और लगातार बदलाव के बीच सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक जिले में रिमझिम बारिश हुई। इसके साथ ही किसानों की चिंता बढ़ गई और ठंड में भी इजाफा हो गया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। लेकिन मौसम वैज्ञानिक भी बारिश की संभावना जता रहे हैं। चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत सोमवार की रात दो बजे सढान गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

मंगलवार की सुबह भी बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को होगा। किसानों का कहना है कि यदि अब बारिश होती है तो आम और सब्जियों की खेती के साथ सरसों को भी नुकसान होगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व हुई बारिश और ओलावृष्टि से भी फसलों को नुकसान हो चुका है। बारिश के चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 16 डिग्री है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार दो दिन मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत सोमवार की रात दो बजे सढान गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला बारिश को देखते हुए उपले ढकने के लिए छत पर गई थी। इस घटना से घर मे कोहराम मच गया। सोमवार की रात लगभग दो बजे तेज हवाएं चलने लगी और बादल गरजने लगे।

यह देखकर गांव निवासी राबिया बेगम (40) पत्नी सरफुद्दीन उपले ढकने के लिए अपने छत पर चली गई। वह उपले पर प्लास्टिक डाल रही थी। इसी बीच बिजली गिरी और राबिया उसकी चपेट में आ गई। इससे झुलसकर कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया।

राबिया का पति सरफुद्दीन शाह मुंबई के किसी मिल, कारखाने में काम कर के अपने बाल-बच्चों का पालन पोषण करता है। घटना के बाद मारुफपुर पुलिस चौकी पर सुचना देने के बाद मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी घटना स्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed