{"_id":"5f6b6aafc7d5b10f844ebb5f","slug":"scorched-police-man-s-hand-in-preventing-protesters-from-effigy-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: प्रदर्शनकारियों को पुतला दहन से रोकने में झुलसा सिपाही का हाथ, 6 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: प्रदर्शनकारियों को पुतला दहन से रोकने में झुलसा सिपाही का हाथ, 6 हिरासत में
Wed, 23 Sep 2020 09:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 23 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मऊ जिले के रानीपुर थाने के खुरहट चौकी का सिपाही का बायां हाथ बुधवार की शाम को उस समय झुलस गया, जब वह प्रदर्शन करने वाले प्रदेश किसान सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान किसी कार्यकर्ता ने तेल से भीगे पुतले में आग लगा दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष रानीपुर कुमुदशेखर ने बताया प्रदर्शन बिना अनुमति के किया जा रहा था।
विज्ञापन