{"_id":"59e6270a4f1c1b6d548b7baf","slug":"scooty-caught-fire-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासमझी का परिणामः स्कूटी में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासमझी का परिणामः स्कूटी में लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
मऊ के मधुबन बाजार में अफरा-तफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मधुबन बाजार में मंगलवार शाम एक स्कूटी गिरने के बाद आग का गोला बन गई। ऐसा हुआ था स्कूटी सवार पिता-पुत्र की नासमझी के कारण। आग बुझाने के चक्कर में दोनों झुलस भी गए। घटना के समय दोनों पंप से पेट्रोल लेकर घर लौट रहे थे। इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
स्कूटी दरगाह गांव निवासी करन की थी। मंगलवार को करन, पिता अभिशंकर को साथ लेकर बाजार गया था। इस दौरान उसने एक गैलन में पेट्रोल लेकर स्कूटी में बांध लिया। शाम छह बजे घर लौटने के दौरान पिता-पुत्र बाजार में कापी किताब खरीदने के लिए रुके।
इस दौरान स्कूटी चाय की दूकान के सामने खड़ी कर दोनों खरीदारी करने के लिए चले गए। तभी स्कूटी गिर गई। इस दौरान गैलन का ढक्कन खुल गया और इसके चलते पेट्रोल फैल गया। इसके बाद चाय की दूकान पर जल रही भट्टी से आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। स्कूटी में लगी आग बुझाने के चक्कर में करन के साथ उसके पिता झुलस गए। झुलसे पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।