फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scientists provided guidance to farmers at the agricultural fair; farmers were also felicitated.

Varanasi News: कृषक मेले में वैज्ञानिकों ने किया किसानों का मार्गदर्शन, सम्मानित हुए किसान

Fri, 16 Oct 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Scientists provided guidance to farmers at the agricultural fair; farmers were also felicitated.
संभागीय कृषि परीक्षण और प्रदर्शन केंद्र, वाराणसी में कृषक मेले का आयोजन हुआ। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कृषक ज्ञान संगोष्ठी और किसान मेले में कृषि विभाग के अधिकारियों, वैज्ञानिकों, महिला कृषकों, किसानों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के मौके पर कृषि-क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने श्रीअन्न की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने रबी अभियान के तहत गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी के वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत और डॉ. मनीष पांडेय ने बागबानी की फसलों की वैज्ञानिक खेती और उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। महिला कृषक संजू यादव ने पशुपालन के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करने और आजीविका में सुधार के अपने अनुभव साझा किए। समापन सत्र में उप कृषि निदेशक (शोध) शिव कुमार ने किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, सहायक निदेशक (खाद) राज कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, सहायक निदेशक (मिट्टी परीक्षण) स्नेह प्रभा, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव और राष्ट्रीय बीज निगम के सहायक महाप्रबंधक योगेंद्र यादव मौजूद रहे। संचालन डॉ. दुर्गेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed