{"_id":"5bd81ca4bdec22698f4cb95b","slug":"science-academy-annual-meeting-will-be-held-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में होगी साइंस एकेडमी की वार्षिक बैठक, देश के कई वैज्ञानिक होंगे शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में होगी साइंस एकेडमी की वार्षिक बैठक, देश के कई वैज्ञानिक होंगे शामिल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (आईएएसी) बंगलौर की 84वीं वार्षिक बैठक बीएचयू में चौदह साल बाद होने जा रही है। दो से चार नवंबर तक होने वाली इस बैठक में भारत रत्न प्रो.सीएनआर राव सहित देश के जाने माने वैज्ञानिक जुटेंगे। इस दौरान पृथ्वी विज्ञान पर लघु संगोष्ठी, छात्र-छात्राओं के साथ वैज्ञानिकों की बातचीत सहित कई कार्यक्रम होंगे।
कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के निर्देशन में होने वाली इस बैठक में एकेडमी के 250 से अधिक फेलो सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में बनारस और आसपास के विद्यालयों के शिक्षक, शोध छात्र भी शामिल होंगे।
वनस्पति विभाग के प्रो. एसबी अग्रवाल ने बताया कि यह सार्क देशों, दक्षिण पूर्वी देशों एवं अन्य देशों के वैज्ञानिकों के लिए एक प्रमुख नेटवर्किंग कार्यक्रम है। बैठक में प्रो. पॉल वीस (चीफ एडीटर, ए.सी.एस. नैनो) और प्रो. ए मिलीसनिक (एसोसिएट एडिटर ए.सी.एस. केमिकल न्यूरोसाइंस) ने भी बैठक में शामिल होने की सहमति दी है।
विज्ञापन
दो नवंबर को केंद्रीय तिब्बती उच्च अध्ययन संस्थान के कुलपति प्रो.गेसे नवांग समतेन बौद्ध धर्म एवं विज्ञान और तीन नवंबर को अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री शबाना आजमी का ‘हिन्दी सिनेमा और महिलाओं की बदलती भूमिका’ पर विशेष व्याख्यान होगा। पहले दिन संगीत संध्या में पद्मश्री प्रो.एन राजम अपनी प्रस्तुति देंगे।