फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools up to class 8 will remain closed tomorrow in Varanasi and Kashi MP knowledge competition also postpone

Varanasi : आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल, ठंड के चलते काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता भी स्थगित

Wed, 24 Jan 2024 01:38 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jan 2024 01:38 AM IST
सार

School Closed In Varanasi: वाराणसी में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों से आ रही हवाओं ने काशीवासियों को कंपा दिया है। ठंड हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बीच जिले में कक्षा आठ तक के स्कूलों को बुधवार बंद करने का आदेश जारी हुआ है।

विज्ञापन
Schools up to class 8 will remain closed tomorrow in Varanasi and Kashi MP knowledge competition also postpone
Varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। ठंड का असर ट्रेनों-विमानों के साथ ही शिक्षण संस्थानों पर भी हो रहा है। कोहरे और शीतलहर की वजह से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 24 जनवरी को बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्कूलों को बुधवार को बंद करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

 

यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों में छुट्टी के आदेश का कड़ाई से पालन किया जायेगा।

 

इसके साथ ही ठंड के चलते काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता भी स्थगित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब इस प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी को किया जाएगा।

विज्ञापन

 

बता दें कि वाराणसी जिले में कक्षा आठ तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदलने का निर्देश सोमवार को दिया गया था। ठंड के चलते सुबह 10 बजे से तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन मंगलवार को घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि कक्षा आठ तक के स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे। 

 

बता दें कि इससे पहले शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को 22 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed