फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   schools up to class 5 will remain closed in Varanasi today and tomorrow

School Closed: वाराणसी में बंद हुए कक्षा पांच तक के सभी स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश; जानें कब खुलेंगे

Tue, 23 Dec 2025 10:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Dec 2025 10:07 AM IST
सार

School Closed in Varanasi: वाराणसी में ठंड और शीतलहर का सिलसिला जारी है। ऐसे में आज और कल कक्षा 5 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। बनारस लगातार छठवें दिन अति शीत दिवस घोषित हुआ। 
 

विज्ञापन
schools up to class 5 will remain closed in Varanasi today and tomorrow
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com

विस्तार

घना कोहरा और गलन भरी ठंड की वजह से जिले के कक्षा पांच तक के सरकारी और गैरसरकारी विद्यालय मंगलवार और बुधवार को बंद रहेंगे। इस आशय का आदेश बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार की देर रात जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बीएसए के मुताबिक, विभागीय एवं अन्य कार्यों के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को पहले की तरह विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। बृहस्पतिवार को क्रिसमस डे है। शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक क्रिसमस डे पर विद्यालय बंद रहते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; नए साल में बच के: बधाई के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, बचने के लिए बरतें ये सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि जिले में कोई बड़ी चेतावनी नहीं जारी की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। रविवार को यही तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed