फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools open after five months classes started with corona protocol school were close during corona pandemic in Varanasi

वाराणसी: पांच महीने बाद खुले स्कूल, कोरोना प्रोटोकॉल के साथ शुरू हुई कक्षाएं

Mon, 16 Aug 2021 01:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Aug 2021 01:38 PM IST
सार

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से ही मार्च माह से ही विद्यालयों में पठन-पाठन बंद किया गया था। जब केस कम हुए हैं तो 15 अगस्त के बाद से इसे खोले जाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Schools open after five months classes started with corona protocol school were close during corona pandemic in Varanasi
बंगाली टोला इंटर कॉलेज में छात्रों की हो रही थर्मल स्कैनिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च महीने से बंद चल रहे स्कूलों को पांच महीने बाद खोल दिया गया है। शासन के आदेश के बाद स्कूलों को खोलने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई थी। स्कूल आने वाले बच्चों को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ही प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को मास्क लगाने के लिए कहा गया है। तो वहीं स्कूल में थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। कक्षाओं में फिलहाल छात्रों को आधी संख्या में आने की ही अनुमति है। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


वाराणसी के सोनारपुरा स्थित दुर्गाचरण इंटर कॉलेज और पांडेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज भी खुल गए। इस दौरान छात्र-छात्राएं कक्षा में समाजिक दूरी पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से ही मार्च माह से ही विद्यालयों में पठन-पाठन बंद किया गया था। जब केस कम हुए हैं तो 15 अगस्त के बाद से इसे खोले जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी आधी क्षमता ही विद्यालयों में रहेगी, लेकिन शासन के आदेश के बाद से जिला स्तर पर विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं चलाने आदि की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed