फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools from class 1 to 12th closed in Varanasi studies will be done online till February 5

School Closed in UP: यूपी के इस जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल बंद; पांच फरवरी तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Sun, 26 Jan 2025 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 26 Jan 2025 09:15 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने और पढ़ाई ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Schools from class 1 to 12th closed in Varanasi studies will be done online till February 5
एक से 12वीं तक के स्कूल 5 फरवरी तक चलेंगे ऑनलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुम्भ से लौट रहे लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों की पढ़ाई 5 फरवरी तक ऑनलाइन होगी। इस आशय के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किए हैं। उनके मुताबिक जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखने और पढ़ाई ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा पहले की तरह कराई जा सकेगी।

विज्ञापन


Trending Videos

शिक्षक और अधिकारी जाते रहेंगे स्कूल
बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने यह आदेश जारी किया है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि सोमवार से पांच फरवरी तक केवल शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में जाम की स्थिति
कुंभनगरी से काशी आने वाले भक्तों के कारण शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बन जा रही है। जाम से बचने के लिए यात्री गलियों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यहां भी दिक्कतें शुरू हो गईं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे देर से स्कूल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed