फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools closed in Varanasi on 3 September DM directive applies to classes rain alert latest updates

तीन सितंबर को वाराणसी में स्कूल बंद: इन कक्षाओं पर लागू होगा डीएम का निर्देश, बारिश का अलर्ट; जानें अपडेट

Wed, 02 Sep 2026 08:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 02 Sep 2026 08:42 PM IST
सार

वाराणसी में अत्यधिक बारिश और अतिवृष्टि के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर तीन सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। कई स्कूलों में राहत शिविर भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Schools closed in Varanasi on 3 September DM directive applies to classes rain alert latest updates
बारिश के कारण वाराणसी में स्कूल बंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और अतिवृष्टि के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर तीन सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई समेत अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। जिले के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर के चलते तटवर्ती और निचले इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। ऐसे में स्कूलों में बच्चों की आवाजाही को रोकने के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन

हालांकि, विद्यालय बंद रहने के बावजूद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें आधार, डीबीटी, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

वहीं, जिले के कई स्कूलों में प्रशासन की ओर से राहत शिविर भी बनाए गए हैं। बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को जरूरत पड़ने पर इन शिविरों में ठहराने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। स्कूलों को राहत कार्यों के लिए उपयोग किए जाने के कारण भी बच्चों की कक्षाएं संचालित करना मुश्किल है।

जिला प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से भी अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। स्कूलों में अवकाश का निर्णय भी इसी एहतियाती व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed