वाराणसी: टायर फटने से अनियंत्रित होकर नहर में पलटा स्कूल वैन, बाल-बाल बचे बच्चे
गरथमा स्थित एक निजी स्कूल का वैन सुबह नौ बजे बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा था। जैसे ही मैजिक वाहन लश्करपुर के पास पहुंचा कि अचानक वैन का अगला टायर तेज आवाज के साथ फटा और वैन अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में जा गिरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लश्करपुर के समीप शुक्रवार सुबह एक निजी विद्यालय की वैन नहर में पलट गई। वैन में सवार सात बच्चे बाल-बाल बच गए। संयोग अच्छा रहा कि नहर में पानी नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकाला। चालक के अनुसार टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया।
;चोलापुर थाना अंतर्गत गरथमा स्थित एक निजी स्कूल का वैन सुबह नौ बजे बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा था। जैसे ही मैजिक वाहन लश्करपुर के पास पहुंचा कि अचानक वैन का अगला टायर तेज आवाज के साथ फटा और वैन अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में जा गिरा।
बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगाें ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। वहीं सूचना पाकर स्कूल के कर्मचारी और बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। वैन में सवार सभी सात बच्चे सुरक्षित रहे। किसी को चोट नहीं आई।
भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में धक्कामुक्की, होटल पर हंगामा
लंका थाना अंतर्गत नुआव में भोजपुरी गायक व कलाकार (खेसारीलाल यादव) की फिल्म शूटिंग के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम कुछ युवकों ने हंगामा किया। आरोप है कि कुछ कलाकारों और फिल्म प्रोड्यूसर के साथ धक्कामुक्की की गई। इस दौरान मौजूद बाउंसरों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
इसके बाद रात में डाफी स्थित होटल में भी पहुंचकर युवकों ने हंगामा किया। कलाकार सहित फिल्म यूनिट होटल में ठहरी हुई थी। सूचना पर रमना चौकी पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ कर भगाया। ब्यूरो