वाराणसी में बदला गया स्कूलों का समय: भीषण गर्मी के चलते लिया गया फैसला, सुबह 7.30 से 12 बजे तक होगी पढ़ाई
वाराणसी में अभी तक कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय आठ से दो बजे तक था। भीषण गर्मी को देख बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों का समय अब सुबह 7.30 से 12 बजे तक कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी को देख बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वाराणसी जिले के कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यालयों का समय अब सुबह 7.30 से 12 बजे तक कर दिया है। अभी तक कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय आठ से दो बजे तक था।
जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। वहीं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिला मंत्री कैलाश नाथ यादव ने भी ज्ञापन सौंपा था।
अधिकतम तापमान पहुंचा 42.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी अगले सप्ताह तक हीट वेव के चलने के आसार हैं, तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। राजस्थान, हरियाणा आदि जगहों से चल रहीं पछुआ गर्म हवाएं भी बुधवार को 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रहीं।
वाराणसी में बुधवार दोपहर ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। यही कारण है कि अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को भी लोगों को राहत नहीं मिली। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय वाराणसी और आसपास के जिले में हीटवेव चल रही है। अगले सप्ताह तक इसका असर अभी रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रहेगी।