फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School teacher molested surrounded

स्कूल में शिक्षिका को घेरकर पीटा

Sat, 03 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 03 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
School teacher molested surrounded
मार पिटाई
प्राथमिक विद्यालय चोलापुर प्रथम अपनी सहकर्मी तीन शिक्षिकाओं की मनमानी और लेटलतीफी की एबीएसए से शिकायत करना भारी पड़ा गया। शुक्रवार को तीनों शिक्षिकाओं ने मिलकर उस शिक्षिका को दौड़ाकर पीटा। अचानक अखाड़ा बने शिक्षा के मंदिर में अफरातफरी मच गई। अपनी गुरुओं का यह रूप देख बच्चे भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। इस मामले में पीड़ित शिक्षिका ने एबीएसए से शिकायत की है। वहीं, एक आरोपी शिक्षिका ने अपने बचाव में चोलापुर थाने में शिकायतीपत्र दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विद्यालय की शिक्षिका विमला देवी ने अपने साथ पढ़ाने वाली तीन शिक्षिकाओं रेनू सिंह, परवीन बेगम एवं अर्चना पर समय से स्कूल न आने और मनमानी करने की एबीएसए से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को एबीएसए रामटहल ने विद्यालय पहुंचकर तीनों शिक्षिकाओं को जमकर फटकार लगाई थी। इससे नाराज तीनों शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को करीब 11 बजे विद्यालय परिसर में विमला देवी को जमकर पीटा।
विज्ञापन


शिक्षिकाओं में मारपीट आैर गालीगलौच होता देख विद्यार्थियों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद पीड़ित शिक्षिका विमला ने मामले की शिकायत एबीएसए से की। उधर, एक आरोपी शिक्षिका रेनू सिंह ने अपने बचाव में विमला के खिलाफ  चोलापुर थाने में लिखित शिकायत दी है। इस बारे में एबीएसए रामटहल का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा पाया जाएगा, उसके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed