{"_id":"5a3cbddb4f1c1bc1678c2f4d","slug":"school-student-beat-in-bus-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बाइक सवारों ने स्कूल बस में घुसकर बच्चों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बाइक सवारों ने स्कूल बस में घुसकर बच्चों को पीटा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बदमाशों के हौसले बुलंद है। गुरुवार को दर्जन भर बाइक सवार नकाबपोशों ने सरेराह एक स्कूल की बस में घुसकर छात्र-छात्राओं की पिटाई की। कैंट थाना अंतर्गत नदेसर स्थित मिंट हाउस इलाके में दर्जन भर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े दहशत फैला दी।
नकाबपोश सरेराह संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल की बस में घुसकर उसमें मौजूद छात्र-छात्राओं की पिटाई करते हुए 11वीं के छात्र शशांक पांडेय को पूछने लगे। शशांक के मिलने पर उसे जमकर पीटने के बाद बदमाश अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले।
शशांक को क्यों मारा-पीटा गया, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सका। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा और लोग सहमे नजर आए। स्कूल प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाइक की नंबर प्लेट पर बंधा हुआ था कपड़ा
UP Police
स्कूल बस के चालक नथुनी प्रसाद और परिचालक कमलेश ने बताया कि जैसे ही मिंट हाउस क्षेत्र में बस रुकी, 12 से 15 की संख्या में नकाबपोश बदमाश अंदर घुस आए।
बस में घुसने के साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को अंधाधुंध पीटना शुरू कर दिया और पूछने लगे कि रथयात्रा से बस से आने वाला शशांक पांडेय कौन है। दहशतजदा बच्चे रोते-चीखते रहे लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा और शशांक के मिलने पर उसे बस से खींचकर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी जाने वाली सड़क पर ले गए और उसे जमकर मारा-पीटा।
इलाकाई लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। सभी की बाइक की नंबर प्लेट पर कपड़ा बंधा हुआ था। एक की बाइक की नंबर प्लेट का कपड़ा गिर गया तो उसकी जानकारी कैंट पुलिस को दी गई है।