{"_id":"6795e5e4342cc6767d0d2c3c","slug":"school-closed-in-varanasi-decision-taken-maha-kumbh-know-which-day-will-open-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Closed : यूपी के इस जिले में फिर बंद हुए स्कूल, महाकुंभ के कारण लिया गया फैसला; जानें किस दिन खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed : यूपी के इस जिले में फिर बंद हुए स्कूल, महाकुंभ के कारण लिया गया फैसला; जानें किस दिन खुलेंगे
Sun, 26 Jan 2025 01:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:06 PM IST
सार
School Closed in UP : प्रयागराज महाकुंभ से काशी आने वाले भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों को आगामी पांच फरवरी तक बंद कर दिया गया है। स्कूलों में केवल ऑनलाइन पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
बनारस में भक्तों की भीड़ को लेकर ये फैसला लिया गया है।
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
School Closed in Varanasi : वाराणसी में महाकुंभ को लेकर प्रतिदिन लग रही भीड़ को देखते हुए एक बार फिर कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने यह आदेश जारी किया है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि सोमवार से पांच फरवरी तक केवल शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
कुंभनगरी से काशी आने वाले भक्तों के कारण शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बन जा रही है। जाम से बचने के लिए यात्री गलियों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यहां भी दिक्कतें शुरू हो गईं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे देर से स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इस कारण, बीएसए ने बच्चों और अभिभावकों की सहूलियत को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद करने का निर्देश जारी किए हैं। रविवार को झंडारोहण के बाद स्कूल बंद कर दिए गए अब छह फरवरी को स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन