{"_id":"586a748a4f1c1b0052158753","slug":"school-closed-for-students-not-for-teachers-or-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्रों की छुट्टी, विद्यालय नहीं जा रहे शिक्षक-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की छुट्टी, विद्यालय नहीं जा रहे शिक्षक-कर्मचारी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के कारण 03 जनवरी तक इंटर तक के स्कूल/कॉलेज बंद हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए वाराणसी जिले भर में इंटर तक के विद्यार्थियों की छुट्टी की गई है।
इसी बहाने शिक्षक-कर्मचारी भी कॉलेज नहीं जा रहे हैं। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने नाराजगी जाहिर की है।
सोमवार को जारी एक आदेश में डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने प्रधानाचार्यों से छुट्टी के दिन सभी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
डीआईओएस ने अपने आदेश में कहा है कि ठंड की वजह से छुट्टियां केवल विद्यार्थिर्यों के लिए होती है। ऐसा देखा जा रहा है कि प्रधानाचार्य समेत शिक्षक-कर्मचारी विद्यालय नहीं जा रहे हैं और विद्यालय बंद कर दिया जा रहा है।
इस दौरान केवल शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा बाकी सभी की उपस्थिति जरूरी है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।