फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School close up to twelve class till four january due to winter

शीतलहर जारी, कोहरे के आगोश में सूरज, 12 तक के स्कूल चार जनवरी तक बंद

Tue, 02 Jan 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Jan 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
School close up to twelve class till four january due to winter
कैंट स्टेशन पर ठंड में परेशान दिखे यात्री - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते वाराणसी सहित पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में आ गया है।मंगलवार को वाराणसी ‌श‌िमला व नैनीताल से भी ठंडा रहा। अगले तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा और ठंड के साथ गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन


ठंड और कोहरे के कारण मंगलवार को जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के विद्यालय चार जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। दिन में धूप न निकलने और धुंध छाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मैदानी भागों में कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात भी बाधित रहा। बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान .2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इससे शीतलहर और तेज हो गई। दिन में तो गलन और ठंड में कुछ राहत थी लेकिन शाम होते ही बढ़ गई। मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे अधिक बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों को रही है। 

प्रयोगात्मक परीक्षा एवं उससे संबंधित कार्य होंगे

School close up to twelve class till four january due to winter
अस्सी घाट पर ठंड से परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार जमीन की सतह से एक किमी ऊपर तक शुष्क हवाएं और नीचे पुरवा नम हवाओं के चलते तापमान गिरता जा रहा है। आगामी तीन से चार दिनों तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। उसके पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बढ़ने से ठंड एक सप्ताह बाद और बढ़ सकती है।

ठंड और कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के विद्यालय चार जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ ही सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों पर जारी रहेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय के अनुसार जिले में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय शीतलहर के कारण चार जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश जिले के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं उससे संबंधित कार्य जारी रहेंगे। प्रधानाचार्य एवं संबंधित अध्यापक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed